MPTAAS Scholarship Portal 2023 क्या हैं?

मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों के लिए मध्य प्रदेश ट्राइबल अफेयर्स एंड शेड्यूल कास्ट वेलफेयर ऑटोमेशन सिस्टम (MPTAAS Scholarship Portal) बनाया गया एक पोर्टल है। इस पोर्टल के जरिए विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

आज इस लेख के अंतर्गत हम MPTAAS स्कॉलरशिप पोर्टल से संबंधित संपूर्ण जानकारी को जानेंगे। जानकारी के अंतर्गत हम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, दस्तावेज, लाभ आदि से जुड़ी जानकारी भी जानेंगे ऐसे में अगर आप MPTAAS स्कॉलरशिप पोर्टल की जानकारी को नहीं जानते हैं तो इस लेख को अंतिम शब्द तक जरूर पढ़ें। चलिए आज की महत्वपूर्ण जानकारी को शुरू करते हैं:-

यह भी पढ़े – National Means Cum Merit Scholarship Selection Examination

MPTAAS स्कॉलरशिप पोर्टल 2023 क्या हैं?

MPTAAS के पूरे नाम को अगर हम जाने तो इसका पूरा नाम ट्राइबल अफेयर्स एंड शेड्यूल कास्ट वेलफेयर ऑटोमेशन सिस्टम हैं। एमटीएस स्कॉलरशिप पोर्टल पर कक्षा 9 से कॉलेज के अंतर्गत पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है यह छात्रवृत्ति मध्य प्रदेश आदिम जाति कल्याण जनजाति कार्य विभाग के द्वारा प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति के साथ ही MPTAAS पोर्टल के जरिए आवास भत्ता सहायता योजना तथा कोचिंग के लिए आवेदन का फॉर्म भी भरा जाता है।

मध्य प्रदेश राज्य के छात्र-छात्रा स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर अपना फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म को भरने के लिए अनेक महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना होता है तथा आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होता है महत्वपूर्ण जानकारी को आप नीचे इस लेख के अंतर्गत जान जाएंगे।

MPTAAS स्कॉलरशिप पोर्टल 2023 के लाभ

MPTAAS स्कॉलरशिप पोर्टल से मिलने वाले लाभ अनेक है जिनमें से कुछ लाभ इस प्रकार हैं:-

स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है इसी के साथ में अनेक योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
इस पोर्टल के जरिए आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन ही है।
MPTAAS पोर्टल के जरिए छात्र अपना रजिस्ट्रेशन खुद ही कर सकता है इसी के साथ में एप्लीकेशन स्टेटस को भी इसी पोर्टल से देखा जा सकता है।
अपने एजुकेशन के स्तर के हिसाब से स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए इस पोर्टल की सहायता से आवेदन किया जा सकता है।
आसान स्टेप्स के जरिए MPTAAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

MPTAAS स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध योजनाएं

इस पोर्टल की सहायता से इस पोर्टल पर मौजूद अनेक योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है योजनाएं कुछ इस प्रकार है:-

आवास सहायता योजना
प्रतिभा योजना
हॉस्टल छात्रवृत्ति योजना
आकांक्षा योजना
दिल्ली आवास योजना
यूपीएससी कोचिंग योजना
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना
विद्यार्थी कल्याण
सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना

MPTAAS Scholarship Portal 2023 के लिए योग्यता मापदंड

छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता तथा शर्तों को जानना आवश्यक है ऐसे में पात्रता तथा शर्तें कुछ इस प्रकार हैं:-

MPTAAS स्कॉलरशिप पोर्टल के जरिए केवल मध्य प्रदेश राज्य का निवासी ही छात्रवृत्ति को प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने वाला अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या फिर आरक्षित श्रेणियां से संबंध रखने वाला होना चाहिए।
सभी इनकम सोर्स से पारिवारिक वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जो भी अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं उनके माता-पिता सरकारी संस्थान के अंतर्गत कार्य करने वाले नहीं होने चाहिए।

MPTAAS स्कॉलरशिप पोर्टल हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज

छात्रवृत्ति को प्राप्त करने के लिए आवेदन करते समय कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है तो उन दस्तावेजों को आपको तैयार करना होगा महत्वपूर्ण दस्तावेज कुछ इस प्रकार हैं:-

  • पासपोर्ट आकार का फोटो
  • पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • आधार कार्ड
  • आई का प्रमाण पत्र

MPTAAS स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • रजिस्ट्रेशन हेतु सबसे पहले आदिम जाति कल्याण विभाग मध्य प्रदेश के अधिकारिक पोर्टल को अपने किसी भी डिवाइस के अंतर्गत ओपन करें। –https://www.tribal.mp.gov.in/MPTAAS
  • अब होम पेज पर महत्वपूर्ण लिंक का सेशन आपको देखने को मिलेगा जिसमें उपलब्ध अनेक लिंक में से आपको नया हितग्राही प्रोफ़ाइल पंजीकरण वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें विवरण दर्ज करना होगा तो मांगे गए विवरण को दर्ज करें जैसे कि नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जाति प्रमाण, लिंग आदि से संबंधित जानकारी दर्ज करें।
  • अब सुरक्षित करें एवं आगे बढ़े वाले बटन के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • अब हितग्राही की जाति की जानकारी तथा समग्र संबंधित जानकारी दर्ज कर देनी।
  • इसके पश्चात सुरक्षित करें एवं आगे जाए वाले बटन क्लिक कर देना है।
  • अब आय घोषणा पत्र में पूछी गई जानकारी को दर्ज करें फिर सुरक्षित करें एवं आगे जाएं वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आय से संबंधित कुछ जानकारी आपको देखने को मिलेगी जिसे आपको ध्यान पूर्वक पढ़ना है तथा फिर सुरक्षित करें एवं आगे जाएं वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब मूल निवासी से संबंधित जानकारी को दर्ज करना है। फिर सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब दर्ज की हुई जानकारी आपको नजर आ जाएगी वही नीचे आपको सुरक्षित करें एवं आगे जाये का ऑप्शन मिलेगा इसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब सबसे अंतिम स्टेप में घोषणा पर सहमति हेतु चेक बॉक्स पर क्लिक कर देना है। फिर सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार सफलतापूर्वक आपका हितग्राही प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन हो जाएगा इसके बाद एसएमएस के माध्यम से प्रोफाइल आईडी यूजर आईडी तथा पासवर्ड मिल जाएंगे।

MPTAAS Scholarship Portal लॉगिन प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको एसएमएस के द्वारा मिलने वाले यूजर आईडी का उपयोग करके आप MPTAAS स्कॉलरशिप लॉगिन कर सकेंगे लॉगिन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स कुछ इस प्रकार है:-

लॉगिन करने के लिए सबसे पहले MPTAAS पोर्टल पर चले जाएं।
अब लॉगिन फॉर्म देखने को मिलेगा जिसमें यूजर आईडी तथा पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करें। फिर लॉगिन वाले बटन पर क्लिक करें।
अब सफलतापूर्वक MPTAAS स्कॉलरशिप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएगा।

FAQ

Q.1 – MPTAAS Scholarship Portal की ऑफिसियल वेबसाइट क्या हैं?

Ans – MPTAAS पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट tribal.mp.in/MPTAAS हैं।

Q.2 – क्या में अपना हितग्राही प्रोफ़ाइल पंजीकरण MPTAAS पोर्टल पर कॉमन सर्विस सेंटर से करवा सकता हूं?

Ans – जी हां आप कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी अपना हितकारी प्रोफाइल पंजीकरण करवा सकते हैं।

Q. 3 – MPTAAS हेल्पलाइन नंबर क्या हैं?

Ans – MPTAAS हेल्पलाइन नंबर 1800-2333-951 हैं। अगर ईमेल से संपर्क करना चाहे तो ईमेल helpdesk.tribal@mp.gov.in हैं। इस ईमेल से भी आप संपर्क कर सकते हैं।

निष्कर्ष

MPTAAS स्कॉलरशिप पोर्टल 2023 – रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी आपने स्टेप बाय स्टेप जान ली हैं। इस महत्वपूर्ण जानकारी को जानने के साथ ही आपने अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को भी जाना है। इसी प्रकार की जानकारियां आपको इस वेबसाइट पर मिलती रहेगी ऐसे में आप इसे जरूर ध्यान में रखें। वहीं MPTAAS स्कॉलरशिप पोर्टल 2023 – रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई भी सवाल आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Exit mobile version