Happy Dhanteras 2023: कब है धनतेरस, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा की विधि

Happy Dhanteras 2023! Happy Diwali friends! आप जानते ही होंगे कि भारतीय संस्कृति में दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है, क्योंकि दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें सतयुग, त्रेता युग और द्वापर युग से जुड़ी कई घटनाएं हैं। जिसके साथ मिलकर दिवाली के इस त्योहार को बनाया गया है। दिवाली 5 दिनों का त्योहार है, जिसमें पहले दिन धनतेरस और दूसरे दिन रूप चौदस और तीसरे दिन लक्ष्मी पूजा यानी दीपावली का मुख्य त्योहार और चौथे दिन गोवर्धन पूजा और अंतिम भाई दूज के रूप में मनाया जाता है। तो दोस्तों इस लेख में हम आपको धनतेरस के बारे में बात करेंगे।

इस बार धनतेरस का पर्व दो दिन का होगा। यह त्योहार देवताओं के प्रमुख चिकित्सक भगवान धन्वंतरि की जयंती के रूप में मनाया जाता है। धनतेरस के दिन सोने, चांदी के आभूषण और धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा है। शास्त्रों में कहा गया है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, समृद्धि आती है और माता महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

यह भी पढ़े :-

धनतेरस की तारीख क्या है? What is the date of Dhanteras?

धनतेरस कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 10 नवम्बर 2023 को दोपहर 12:35 बजे से शुरू हो रही है। 11 नवम्बर 2023 को त्रयोदशी तिथि दोपहर 01:57 बजे समाप्त होगी। धनतेरस पर पूजा करने के अलावा शुभ वस्तुएं खरीदने का भी विधान है। ऐसे में दोनों दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।

धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि की जयंती त्रयोदशी के दिन मनाई जाती है। लेकिन इस बार तारीखों की वजह से ये दोनों त्योहार अलग-अलग दिन मनाए जाएंगे।

इस साल धनतेरस पूजा का शुभ समय शाम 5:47 बजे से शाम 7:43 बजे तक रहेगा। शास्त्रों और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार धनतेरस पर 13 दीपक जलाए जाते हैं। कुल मिलाकर आपको पूजा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। धनतेरस की पूजा में देवी लक्ष्मी, गणेश, धन्वंतरि और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। पूजा में पूजा में फूल, माला और आटे का हलवा, धनिया के बीज के साथ गुड़ या बूंदी के लड्डू चढ़ाए जाते हैं।

  • धनतेरस पूजा का समय शाम 5:48 बजे से शाम 7:44 बजे तक हैं।
  • धनतेरस पूजा प्रदोष काल शाम 5:30 बजे से रात 8:08 बजे तक।
  • वृषभ काल शाम 5:48 बजे से 7:44 बजे तक हैं।

धनतेरस पर क्या खरीदें?

भगवान गणेश और लक्ष्मी की चांदी या मिट्टी की मूर्तियां। मूर्ति की जगह आप चांदी का एक सिक्का भी खरीद सकते हैं जिस पर गणेश-लक्ष्मी का चित्रण हो। केसर के तिलक से उनकी पूजा करें और उन्हें लाल या पीले रंग के कपड़े पर रखें। दीपावली की पूजा में इन सिक्कों या मूर्तियों की पूजा करें और फिर इन्हें अपनी तिजोरी में रखें।

ऐसा कहा जाता है कि देवी लक्ष्मी खरीदी गई वस्तुओं में 13 गुना वृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। धनतेरस दिवाली त्योहार की शुरुआत का प्रतीक है। शास्त्रों में बताया गया है कि धनतेरस पर कुछ विशेष चीजों को देखना बहुत शुभ माना जाता है, इन्हें देखने से व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है और धन से जुड़ी हर समस्या समाप्त हो जाती है। आइए जानते हैं धनतेरस पर किन चीजों को देखना फायदेमंद होता है।

किन्नर

किन्नरों को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, इनके आशीर्वाद से गरीब भी अमीर बनते हैं। धनतेरस पर किन्नरों का दिखना शुभता का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन यदि किन्नर स्वेच्छा से किसी व्यक्ति को एक सिक्का दान कर देता है, तो अपार धन लाभ के योग बनते हैं। धन संबंधी सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। जीवन में कभी भी पैसे उधार लेने का समय नहीं होता है।

सिक्का

धनतेरस के दिन सड़क पर सिक्का रखना शुभ माना जाता है। यह सौभाग्य में वृद्धि का संकेत देता है। रास्ते में यदि आपको कोई सिक्का दिखाई दे तो उसे उठाकर अपने धन स्थान या तिजोरी में रख दें। ऐसा माना जाता है कि इससे आशीर्वाद बना रहेगा।

छिपकली

आमतौर पर घर में कई बार छिपकलियां देखी जाती हैं, लेकिन शकुन शास्त्र के अनुसार शाम को धनतेरस की पूजा के बाद छिपकलियों का दिखना देवी लक्ष्मी के सुख का सूचक माना जाता है। इसकी उपस्थिति धन में वृद्धि का संकेत देती है। मां लक्ष्मी के साथ कुबरे देव की भी कृपा होती है। छिपकली दिखाई दे तो ‘ऊँ महालक्ष्मयै नमः’ मंत्र का जाप करें और उसे दूर से ही अक्षत अर्पण करें।

बिल्ली

धनतेरस के दिन सफेद बिल्ली का दिखना बहुत शुभ माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार इस दिन लंबे समय से रुका हुआ कार्य या कोई शुभ कार्य बिना किसी रुकावट के पूर्ण होने का संकेत माना जाता है।

Diwali Greetings / Happy Diwali Wishes

दिवाली उत्साह का त्योहार है जो सभी में दिखाई देता है। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और अपने घरों को सजाया। नई मिठाइयाँ बनाई जाती है। परिवार में बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है। व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक के माध्यम से अपने रिश्तेदारों को Happy Diwali Greetings और Happy Diwali Wishes Messages भी भेजें जाते हैं। इस लेख में, हम कुछ दिवाली शुभकामनाएं संदेश बताएंगे, जिन्हें आप अपने दोस्तों और परिवार को दिवाली शुभकामनाएं भेज सकते हैं और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Diwali Wishes 2023 | Diwali Message | Diwali Greetings

Happy Dwali 2023
Happy Dwali 2023 | Diwali Wishes in hindi

धनतेरस पर आपका धन बढ़ें।
दीवाली पर बढ़ें आपका हर्षोल्लास।
यही है शुभकामना हमारी।
आप कभी ना रहे उदास।
हैप्पी दीपावली दोस्तों!

धनतेरस का ये शुभ दिन आया
सबके लिए नई खुशियां लाया
लक्ष्मी, गणेश विराजे आपके घर में
आपके परिवार पर सदा रहे खुशियों की छाया
Happy Dhanteras 2023!

जगमग जगमग दीप वाली, दीप जले आई दिवाली|
भारत में जन्म लिया, हम है कितने सौभाग्यशाली||
Happy Dhanteras 2023!

Happy Dhanteras 2023 wishes

दिल में खुशियां, घर में सुख का वास हो
हीरे मोती से जड़ा आपका ताज हो
मिटे सब दूरियां सब आपके पास हो
धनतेरस इस साल हो इतना खास हो
Happy Dhanteras 2023!

आपका व्यवसाय दिन-ब-दिन बढ़ता रहे,
परिवार में स्नेह और प्यार बना रहे,
आप पर सदैव धन की वर्षा होती रहे।
हैप्पी धनतेरस 2023

सोने के रथ और चांदी की पालकी पर विराजमान
मां लक्ष्मी आपको धनतेरस की देने आई हैं शुभकामनाएं।
हैप्पी धनतेरस 2023

Happy Dhanteras 2023 Images Download

परिवार में अपनों की चहक हो।
आंगन में दीपों की चमक हो।।
तिजोरी सिक्कों की खनक हो।
दीपावली के अवसर पर खुशियों की महक हो।।
Happy Diwali 2023!

धन की ज्योति का हो प्रकाश,
पुलकित हो धरती, जगमग हो आकाश।
धनतेरस के शुभ दिन पर,
पूरी हो आपकी हर आस।
Diwali Wishes 2023

धन की रोशनी तुम्हारे साथ,
आनन्दित पृथ्वी, चमकता आकाश,
आज ये दुआ आपके लिए खास,
धनतेरस पर आपकी पूरी हों सारी आस।
Happy Dhanteras 2023

deepavali images | diwali message

Happy Dhanteras 2023 Status

धन धान्य से भरा रहे ये धनतेरस
भगवान धन्वंतरि हैं इस दिन के संचालक
आओ मिल कर करें पूजन उनका
जो हैं सबके जीवन के उद्धारक

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

दीप जले तो रोशन आपका जहान हो
आपका पूरा हर एक अरमान हो
कुबेर, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे
इस धनतेरस पर खूब धनवान हो
Happy Dhanteras 2023!

धन की वर्षा हो, खुशियों का आगमन हो,
हर ख़ुशी में आपका परिवार साथ हो,
आपके घर में माता लक्ष्मी का वास हो।
Happy Dhanteras 2023

FAQ :-


धनतेरस कब है 2023 शुभ मुहूर्त?

धनतेरस 2023 शुभ मुहूर्त त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12:35 बजे शुरू होगी और 11 नवंबर 2023 को दोपहर 01:57 बजे समाप्त होगी। इस वर्ष धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को है।
धनतेरस पूजा मुहूर्त 2023 : धनतेरस के दिन पूजा का शुभ समय शाम 05:46 बजे से शाम 07:42 बजे तक रहेगा।

>> Conclusion <<

इस पोस्ट में आपको Happy Dhanteras 2023 के बारे में समस्त जानकारी बताई गई। यह जानकारी हमारे सभी मध्य प्रदेश वासियोंके लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उनके साथ शेयर करें। Happy Dhanteras 2023 से संबंधित सभी जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। आप चाहे तो गूगल पर Nagar Computers सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद

अगर आपको Happy Dhanteras 2023 के बारे में यह Article पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी Share करें। अगर आपको कोई समस्या आ रही है तो आप हमें नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते हैं। Nagar Computers Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए Nagar Computers को follow करे Facebook, Twitter पर और Subscribe to Nagar Computers Sandhara by Email और YouTube Channel को |

Exit mobile version