National Means Cum Merit Scholarship Selection Examination 2021 – 2022

मानव संसाधन विकास मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा मध्यप्रदेश राज्य में स्तिथ केवल शासकीय/शासकीय अनुदान प्राप्त/स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों जो आर्थिक रूप से कमजोर, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना (National Means Cum Merit Scholarship Scheme) वर्ष 2008 में प्रारंभ की गई हैं।

राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा 2021 – 2022(NMMS 2022)

मध्य प्रदेश राज्य के लिए निर्धारित छात्रवृत्तियों हेतु चयन परीक्षा 2021 – 22 (NMMS Exam) दिनांक 01 जनवरी 2022 को आयोजित की जा रही है। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष प्रति विद्यार्थियों रुपए 12000/- के मान से कक्षा 9वीं से 12वीं तक छात्रवृत्ति दी जाती है। निर्मित छात्रवृत्ति हेतु कक्षा 9वी एवं 11वीं में न्यूनतम 55% एवं 10वीं में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यह छात्रवृत्ति केवल शासकीय/शासकीय अनुदान प्राप्त एवं स्थानीय निकायों के विद्यालयों में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थियों के लिए है।

NMMS Scholarship हेतु पात्रता

मध्यप्रदेश राज्य में स्थित केवल शासकीय/ शासकीय अनुदान प्राप्त/ स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में वर्ष 2021 – 22 में कक्षा 8वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी ही इस परीक्षा में पात्र होंगे, जिन्होंने कक्षा 7 में कम से कम “C” प्राप्त किया है एवं जिनके अभिभावकों की सकल वार्षिक आय 1.5 लाख (रुपए एक लाख पचास हजार मात्र) से अधिक नहीं है।

NMMS Exam 2022 हेतु पाठ्यक्रम

National Means Cum Merit Scholarship (NMMS) Exam हेतु कोई निर्धारित पाठ्यक्रम नहीं है। प्रश्नों का स्तर कक्षा 7वीं एवं 8वीं की परीक्षा के समान होगा।

NMMS Exam Fees for 8th class

(National Means Cum Merit Scholarship) राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 के लिए कोई शुल्क नहीं है।

परीक्षा का माध्यम

परीक्षा का माध्यम हिंदी अथवा अंग्रेजी होगा।

आरक्षण

मध्य प्रदेश राज्य द्वारा निर्धारित कोटा अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं निशक्त विद्यार्थियों हेतु जिलेवार आरक्षण का प्रावधान होगा। केवल मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी ही आरक्षण के पात्र होंगे। अन्य राज्यों के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी अनारक्षित वर्ग के रूप में विचारित किए जाएंगे। निशक्तजन अंतर्गत अस्थिबाधित, श्रवणबाधित एवं दृष्टिबाधित तीनों वर्ग के 40% एवं अधिक विकलांगता के अभ्यर्थी ही आरक्षण हेतु पात्र होंगे। स्वयं के नाम का जाति प्रमाण पत्र एवं निशक्तजन प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा।

NMMS Scholarship Exam का विवरण

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभ तिथि :- 11/01/2022
  • आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि :- 15/02/2022
  • परीक्षा दिनांक व दिन :-

NMMS Scholarship 2022 Exam का समय

  • प्रातः 10:45 से 12:30 तक (MAT हेतु)
  • दोपहर 12:30 से 2:15 तक (SAT हेतु)
NMMS Exam For 8th Classमानसिक योग्यता परिक्षण (MAT)मानसिक योग्यता परिक्षण (SAT)
अवधि90 मिनट90 मिनट
प्रश्नों की संख्या9090
अधिकतम अंक9090
सामान्य वर्ग के लिए अर्हता अंक40% अर्थात 72 अंक40% अर्थात 72 अंक
अ.जा./अ.ज.जा./निःशक्त वर्ग के लिए अर्हता अंक32% अर्थात 56 अंक32% अर्थात 56 अंक

राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप आवेदन की प्रक्रिया

NMMS Online Apply करने के लिए निम्न स्टेप फॉलो करे।

  • NMMS 2022 का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आवेदन की हार्डकॉपी MP Online के अधिकृत कियोस्क केंद्र से या MP Online की वेबसाइट http://mponline.gov.in/ पर प्राप्त होगी।
  • हार्डकॉपी को पूर्णरूप से भरने के बाद प्रधानाद्यापक एवं संकुल प्राचार्य से सत्यापन कराना होगा।
  • सत्यापित आवेदन को एमपी ऑनलाइन अधिकृत के उसके पास जाकर ऑनलाइन एंट्री करवाना होगा।
  • आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ प्रमाणीकरण हेतु दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां, जैसे – कक्षा सातवीं का प्रगति पत्रक, आय प्रमाण पत्र, SC/ST/निशक्तता प्रमाण पत्र की सत्यापित छाया प्रति आवेदन के साथ संलग्न कर संकुल प्राचार्य के पास जमा कराना होगा।
  • आवेदन की ऑनलाइन एंट्री के बाद दो प्रतियों में रसीद प्राप्त होगी। यदि रसीद के ऊपर आवेदन अपूर्ण अंकित है तो अभ्यर्थी आवेदन की कमी को पूर्ण करें। आवेदन पूर्ण की रसीद प्राप्त होने पर रशीद की दो प्रतियों में एक प्रति स्वयं अपने पास रखें एवं दूसरी प्रति आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ लगाकर संकुल प्राचार्य के कार्यालय में अनिवार्यता जमा करें।
  • जाति प्रमाण पत्र एवं निशक्तता प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति ऑनलाइन पोर्टल(nmms portal) पर अपलोड करना अनिवार्य है अन्यथा आवेदक को सामान्य श्रेणी में माना जाएगा।
  • आय प्रमाण पत्र हेतु शक्ल वार्षिक आय का शपथ पत्र निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

Admit Card NMMS Exam 2022 Class 8

NMMS 8th Class के प्रवेश पत्र 9 अप्रैल 2022 के तीसरे सप्ताह में एमपी ऑनलाइन के लिंक https://www.mponline.gov.in पर उपलब्ध होंगे जिन्हें अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

सं.क्र.एप्लीकेशन का नाम / विवरणlink
1Know Your School U-Dise CodeClick Here
2राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
Duplicate ReceiptClick Here
Search Application NoClick Here
Apply OnlineClick Here
Pay Unpaid ReceiptClick Here
Examination RuleClick Here
Print Application FormClick Here

नोट :- किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर निराकरण हेतु MP Online दूरभाष नंबर 0755-5720200 पर और राज्य शिक्षा केंद्र के दूरभाष नंबर 0755-2559952 पर संपर्क करे।

अगर आपको यह Article पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी Share करें। अगर आपको कोई समस्या आ रही है तो आप हमें नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते हैं। Nagar Computers Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए Nagar Computers को follow करे Facebook, Twitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

nmms result 2022 8th class | nmms book | nmms scholarship portal | nmms result 2022 8th class | nmms class 8 | nmms book 8th class 2022 | nmms website | nmms exam result 2022 | nmms exam 2022 result | nmms exam result 2022 8th class | nmms scholarship result 2022 | nmms scholarship 2022 result

Max Dkd
Max Dkdhttps://nagarcomputers.co.in
Hi, I am Mukesh Kumar Nagar. I am making money online successfully from 2021. I have tried almost all the make money ideas and work from home jobs exist on internet. I know what works and what doesn't! What I write on my blog is my practical experience. You can find all the important legal information on this site.

Related Articles

Latest Articles