National Talent Search Examination Online Application for State Level

National Talent Search Examination (NTSE) परीक्षा वर्ष 2022-23 – राज्य स्तरीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से दी जा रही हैं

ncert ntse result | ntse 2022 application form | ntse 2022 syllabus class 10 | ntse details | ntse dates 2022

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रथम चयन परीक्षा 2022-2023 (State Level National Talent Search Examination 2022 – 23)

National Talent Search Exam (राष्ट्रीय प्रतिभा खोज) योजना वर्ष 1963 से प्रारंभ हुई है। इसका उद्देश्य प्रतिभावान छात्रों को चिन्हित करना एवं उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान करना है। NCERT नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा, कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए आयोजित की जाती हैं।

परीक्षा का विवरण

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारम्भ तिथि
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि
परीक्षा दिनांक व दिन
परीक्षा शुल्कनिःशुल्क
परीक्षा का माध्यम हिंदी/अंग्रेजी

पात्रता

मध्यप्रदेश राज्य में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 10वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत विद्यार्थी NTSE exam 2022 में सम्मिलित होने के पात्र हैं। दूरस्थ मुक्त शिक्षा (ओपन स्कूल) में पंजीकृत ऐसे छात्र जो 1 जुलाई 2022 को 18 वर्ष से कम उम्र के हो कहीं कार्यरत ना हो एवं कक्षा 10वीं की परीक्षा में पहली बार सम्मिलित हो रहे हो भी छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं।

छात्रवृत्ति

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित विद्यार्थियों को निम्नानुसार छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। द्वितीय स्तर की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE Stage 2 Examination) के आधार पर राष्ट्रीय स्तर से 2000 छात्रवृत्तियाँ (ntse scholarship 2022) प्रदान की जाती है।

छात्रवृत्ति की राशि निम्नानुसार है। –

  • कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए ₹1250 प्रतिमाह
  • स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए ₹2000 प्रतिमाह
  • Ph.D. के लिए UGC नॉर्म्स के अनुरूप

आरक्षण

प्रथम चयन परीक्षा हेतु मध्य प्रदेश राज्य के नियमानुसार आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए 10 प्रतिशत, अनुसूचित जाति हेतु 16 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति हेतु 20 प्रतिशत एवं निशक्त विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक वर्ग में 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान होगा। केवल मध्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी ही आरक्षण के पात्र होंगे। अन्य राज्यों के पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी अनारक्षित वर्ग के रूप में विचारित किए जाएंगे। निशक्तजन अंतर्गत अस्थिबाधित, श्रवणबाधित, दृष्टिबाधित एवं बहुविकलांग सभी वर्गों के 40 प्रतिशत या उनसे अधिक निशक्तता के अभ्यर्थी ही आरक्षण हेतु पात्र होंगे। आरक्षण हेतु छात्र के स्वयं के नाम का प्रमाण पत्र मान्य होगा।

Information About NTSE Exam विवरण

(ntse stage 2) राज्य स्तरीय परीक्षा स्टेज – 1, दिनांक

परीक्षा दिनांक
(ntse exam dates 2022) 
प्रश्न पत्र क्रमांक समय प्रश्नों की संख्या कुल अंक समयावधि अर्हताकारी अंक 
प्रश्न पत्र 1 MATप्रातः 10:00 से 12:00
(दृष्टिबाधित के लिए)
10:00 से 12:30
100100120 minutes (2 घंटे)32% SC,ST 40% General 40% OBC / twsनेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 
छात्रों को दोनों (MAT,SAT) प्रश्न पत्रों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 
छात्रों का चयन, प्राप्तांकों के आधार पर  merit basis पर किया जाएगा।
प्रश्न पत्र 2 SATदोपहर 1:30 से 3:30
(दृष्टिबाधित के लिए)
दोपहर 1:30 से 4:00
100
विज्ञान – 40 
गणित – 20 सामाजिक विज्ञान – 40 
100120 minutes (2 घंटे)32% SC,ST 40% General 40% OBC / twsनेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 
छात्रों को दोनों (MAT,SAT) प्रश्न पत्रों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 
छात्रों का चयन, प्राप्तांकों के आधार पर  merit basis पर किया जाएगा।

(मानसिक योग्यता परीक्षण के अंतर्गत कुल 100 प्रश्नों में समजातता, वर्गीकरण, श्रृंखला, आकृति, अवबोधन, छुपी हुई आकृतियों, कोड-विकोडन, खंड, समुच्चय समस्या सुलझाने आदि पर आधारित प्रश्न होंगे.)

ntse mock test | ntse mponline | ntse official website | ntse paper | ntse previous year papers | ntse question paper 2022

पाठ्यक्रम (ntse syllabus 2022)

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए कोई निर्धारित पाठ्यक्रम (ntse syllabus 2022) नहीं है।

यद्यपि प्रश्नों का स्तर म.प्र. में मान्य विभिन्न परीक्षा बोर्ड के कक्षा 9वीं एवं 10वीं की परीक्षा के समान होगा।

आवेदन की प्रक्रिया एवं प्रवेश पत्र की प्राप्ति (ntse application form 2022)

  • आवेदन पत्र (ntse application form 2022) की हार्ड कॉपी एमपी ऑनलाइन के अधिकृत केंद्र से या एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट https://www.mponlin.gov.in पर दिनांक 21/10/2022 से प्राप्त होगी।
  • राज्य शिक्षा केंद्र के लोगो पर क्लिक करने पर NTSE लिंक मिलेगी।
  • NTSE लिंक को क्लिक करके आवेदन पत्र प्राप्त होगा।
  • अभ्यर्थी को आवेदन पत्र के हार्ड कॉपी पूर्ण रूप से भरने के बाद संस्था प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्य से सत्यापित करवानी होगी।
  • अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरा एवं संकुल प्राचार्य / संस्था प्राचार्य से सत्यापित किया हुआ आवेदन पत्र एमपी ऑनलाइन के अधिकृत किओस्क केंद्र में ले जाकर ऑनलाइन एंट्री करवायेगा। – http://mponline.gov.in/Portal/Services/NTSE/CitizenHomePage.aspx
  • आवेदन की ऑनलाइन एंट्री के बाद दो प्रतियों में रसीद प्राप्त होगी।
  • यदि रसीद के ऊपर आवेदन अपूर्ण अंकित है तो अभ्यर्थी आवेदन की कमी को पूर्ण करें।
  • आवेदन पूर्ण अंकित रशीद की दो प्रतियों में से एक प्रति स्वयं अपने पास रखें एवं दूसरी प्रति आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ लगा कर संबंधित संकुल प्राचार्य के कार्यालय में अनिवार्यता जमा कराएंगे।
  • संकुल प्राचार्य आवेदन पत्र संबंधित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में भेजेंगे।
  • जिन जिलों में डाइट नहीं है वहां संकुल प्राचार्य, जिला शिक्षा केंद्र ( डी.पी.सी. कार्यालय) को आवेदन पत्र सूचीबद्ध करके भेजेंगे।
  • डाइट / डी.पी.सी. कार्यालय द्वारा आवेदन पत्र अंतिम रूप से सूचीबद्ध कर राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल को निर्धारित तिथि पर ही भेजे जाएंगे।
  • स्वयं के नाम का जाति प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अभ्यर्थी स्वयं के नाम का आय प्रमाण पत्र एवं निशक्तता प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में उपलब्ध जानकारी के आधार पर ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
  • प्रवेश पत्र नवंबर माह के प्रति सप्ताह से एमपी ऑनलाइन के लिंक वेबसाइट https://www.mponline.gov.in पर उपलब्ध होंगे जिन्हें अभ्यर्थी स्वयं डाउनलोड कर सकेंगे।

Allotment of E-Admit Cards

NCERT अपनी वेबसाइट पर दूसरे स्तर की परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड अपलोड करेगा। यदि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा से पहले पते में कोई परिवर्तन होता है, तो उम्मीदवार की ओर से यह अनिवार्य होगा कि वह राज्य के परीक्षा प्राधिकारी को सूचित करे, जो उम्मीदवार के जाने के बाद पता बदलने के लिए NCERT को सूचित करेगा। द्वितीय स्तर की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। सीधे NCERT को सूचित किया जा सकता है।

ntse exam paper | ntse exam paper 2022 | ntse exam sample paper | ntse exam syllabus for class 10 2022 | ntse form

NTSE Exam Result 2022-23 : राष्ट्रीय प्रतिभा खोज  परीक्षा 2022-23 का परिणाम National Talent Search Examination – 2019-20 : List of Selected Candidates

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रथम चयन परीक्षा 2022-23 का परिणाम घोषित कर दिया गया, परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों की सूची राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश द्वारा Education Portal पर जारी की गई। प्रथम चयन परीक्षा में चयनित विद्यार्थी दिनांक  मई 2022 में आयोजित होने वाली द्वितीय चरण की परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। द्वितीय चरण की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए चयनित विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र NCERT New Delhi की वेबसाइट www.ncert.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रथम चयन परीक्षा 2022-23 का परिणाम जानने के लिए नीचे दी लिंक पर क्लिक कीजिए –

national talent search examination result 2022 – Download NTSE Result 2022-23 राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रथम चयन परीक्षा का  परिणाम जानने के लिए “यहाँ क्लिक” कीजिए.

NTSE Exam 2022-23 (प्रथम चरण परीक्षा) के लिए आवेदन की हार्डकॉपी डाउनलोड करने के लिए “यहाँ क्लिक” कीजिए।

Apply for NTSE 2022

ntse sample papers for class 10 | ntse previous year question paper | national talent exam | national talent scholarship exam

Max Dkd
Max Dkdhttps://nagarcomputers.co.in
Hi, I am Mukesh Kumar Nagar. I am making money online successfully from 2021. I have tried almost all the make money ideas and work from home jobs exist on internet. I know what works and what doesn't! What I write on my blog is my practical experience. You can find all the important legal information on this site.

Related Articles

Latest Articles