UP Anti Bhu Mafia Portal: शिकायत पंजीकरण व स्थिति कैसे देखें?

उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल

उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल (Uttar Pradesh Anti Bhu Mafia Portal) राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए लॉन्च किया गया है।

इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के किसान और नागरिक अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज करा सकते हैं और अपनी शिकायत राज्य सरकार तक पहुंचा सकते हैं. इस ‘Uttar Pradesh Anti Bhu Mafia Portal‘ पर नागरिकों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों का जल्द ही संबंधित विभाग द्वारा निवारण किया जाएगा।

जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतों का निराकरण संबंधित अधिकारी नहीं करते और लोगों की समस्या जस की तस बनी रहती है। इस ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के समाधान के लिए सरकार ने हर तहसील, हर संभाग में एंटी लैंड माफिया टास्क फोर्स का गठन किया है, जो लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करेगी।

इस संबंध में संबंधित अधिकारी 24*7 आपकी सेवा में उपलब्ध रहेंगे। उत्तर प्रदेश के जो लोग शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, वे ‘Uttar Pradesh Anti Bhu Mafia‘ जनसुनवाई पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं और इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल पर शिकायत पंजीकरण कैसे करे

  • सबसे पहले आवेदक को उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://jansunwai.up.nic.in/ABMP.html पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल
  • इस होम पेज पर आपको ‘शिकायत पंजीकरण‘ का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल खुल जाएगा।
UP Anti Bhu Mafia Portal
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड आदि भरना होगा।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको OTP भेजने के लिए बटन पर क्लिक करना होगा।
  • ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करने के बाद, आपके पंजीकृत मोबाइल पर एक OTP आएगा जिसे आपको निर्दिष्ट स्थान पर दर्ज करना होगा और “Submit” लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एंटी भू माफिया शिकायत रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा, यहां आपको अपनी शिकायत सही से दर्ज करनी होगी।
  • आपको अपने द्वारा दर्ज की गई जानकारी की जांच करनी होगी और “सन्दर्भ सुरक्षित करे” लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपका ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
  • आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर की मदद से शिकायत पंजीकरण का नंबर दिया जाएगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आप अपनी एंटी भू माफिया शिकायत की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल पर शिकायत पंजीकरण की स्थिति कैसे देखे

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट http://jansunwai.up.nic.in/ABMP.html पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आपको ‘शिकायत की स्थिति‘ का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Uttar Pradesh Bhu Mafia Portal
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा, इस पेज पर संदर्भ की स्थिति देखने के लिए एक फॉर्म खुलेगा।
  • इस फॉर्म में आपको शिकायत नंबर, मोबाइल नंबर, Email ID और Captcha Code जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके शिकायत पंजीकरण का स्टेटस आ जाएगा।

शिकायत के निवारण में देरी होने पर क्या करें?

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आपको ‘अनुस्मारक भेजे‘ का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको शिकायत पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपको खोजे बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपनी स्क्रीन पर आपके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का स्टेटस दिखाई देगा।
  • यहां से आप दर्ज कराई गई शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एंटी भू माफिया शिकायत पंजीकरण पोर्टल फीडबैक दर्ज करें

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर ‘आपकी प्रतिक्रिया‘ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
Uttar Pradesh Bhu Mafia Portal
  • इस पेज पर आपको शिकायत पंजीकरण संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरकर अपना फीडबैक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने द्वारा दर्ज फीडबैक की जांच करनी होगी और “दर्ज करे” पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी फीडबैक दर्ज की जाएगी, जिस पर संबंधित उच्च अधिकारी स्तर की कार्रवाई आपके द्वारा दी गई एक या दो स्टार रेटिंग के आधार पर होगी।

>> Conclusion <<

इस पोस्ट में उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल की जानकारी दी गई हैं, जो नागरिकों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उनके साथ शेयर करें। UP Anti Bhu Mafia Portal से संबंधित सभी जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। आप चाहे तो गूगल पर Nagar Computers सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !

अगर आपको Uttar Ppradesh Anti Bhu Mafia Portal के बारे में यह Article पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी Share करें। अगर आपको इस पोस्ट  से संबंधित कोई समस्या आ रही है तो आप हमें नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते हैं। Nagar Computers Team आपकी जरूर Help करेगी|

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए Nagar Computers को follow करे Facebook, Twitter पर और Subscribe to Nagar Computers Sandhara by Email और YouTube Channel को

Max Dkd
Max Dkdhttps://nagarcomputers.co.in
Hi, I am Mukesh Kumar Nagar. I am making money online successfully from 2021. I have tried almost all the make money ideas and work from home jobs exist on internet. I know what works and what doesn't! What I write on my blog is my practical experience. You can find all the important legal information on this site.

Related Articles

Latest Articles