मकर संक्रांति क्यों मनाते हैं? मकर संक्रांति का महत्व

Why celebrate “Makar Sakranti”? Importance of “Makar Sakranti”.

मकर संक्रांति का त्योहार हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक  है, जो सूर्य के उत्तरायन होने पर मनाया जाता है।

2024 में मकर संक्रान्ति कब हैं?

यह अन्य त्योहारों की तरह अलग-अलग तारीखों पर नहीं, बल्कि हर साल 14 जनवरी को ही मनाया जाता है, परन्तु इस वर्ष मकर सक्रांति का त्यौहार 15 जनवरी 2024 को मनाया जायेगा.  जब सूर्य उत्तरायन होकर मकर रेखा से  गुजरता है। इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है और सूर्य के उत्तरायण की गति प्रारंभ होती है।

मकर संक्रान्ति कैसे मनाते हैं?

भारत के अलग-अललग क्षेत्रों में मकर संक्रांति के पर्व को अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। आंध्रप्रदेश, केरल और कर्नाटक में इसे संक्रांति कहा जाता है और तमिलनाडु में इसे पोंगल पर्व के रूप में मनाया जाता है। पंजाब और हरियाणा में इस समय नई फसल का स्वागत किया जाता है और लोहड़ी पर्व मनाया जाता है, वहीं असम में बिहू के रूप में इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हर प्रांत में इसका नाम और मनाने का तरीका अलग-अलग होता है।

अलग-अलग मान्यताओं के अनुसार इस पर्व के पकवान भी अलग-अलग होते हैं, लेकिन दाल और चावल की खिचड़ी इस पर्व की प्रमुख पहचान बन चुकी है। विशेष रूप से गुड़ और घी के साथ खिचड़ी खाने का महत्व है। इसेक अलावा तिल और गुड़ का भी मकर संक्राति पर बेहद महत्व है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर तिल का उबटन कर स्नान किया जाता है। इसके अलावा तिल और गुड़ के लड्डू एवं अन्य व्यंजन भी बनाए जाते हैं। इस समय सुहागन महिलाएं सुहाग की सामग्री का आदान प्रदान भी करती हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे उनके पति की आयु लंबी होती है।

मकर संक्रान्ति पर हमें क्या करना चाहिए?

मकर संक्रांति को स्नान और दान का पर्व भी कहा जाता है। इस दिन तीर्थों एवं पवित्र नदियों में स्नान का बेहद महत्व है साथ ही तिल, गुड़, खिचड़ी, फल एवं राशि अनुसार दान करने पर पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन किए गए दान से सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं। ऐसी धारणा है कि इस अवसर पर दिया गया दान सौ गुना बढ़कर पुन: प्राप्त होता है। इस दिन शुद्ध घी एवं कम्बल का दान मोक्ष की प्राप्ति करवाता है। जैसा कि निम्न श्लोक से स्पष्ठ होता है-

माघे मासे महादेव: यो दास्यति घृतकम्बलम।
स भुक्त्वा सकलान भोगान अन्ते मोक्षं प्राप्यति॥

इन सभी मान्यताओं के अलावा मकर संक्रांति पर्व एक उत्साह और भी जुड़ा है। इस दिन पतंग उड़ाने का भी विशेष महत्व होता है और लोग बेहद आनंद और उल्लास के साथ पतंगबाजी करते हैं। इस दिन कई स्थानों पर पतंगबाजी के बड़े-बड़े आयोजन भी किए जाते हैं।

यह भी पढ़े :-

मकर संक्रान्ति का ऐतिहासिक महत्व

ऐसी मानाजाता है कि इस दिन भगवान सूर्यअपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उसके घर जाते हैं। चूँकि शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, अत: इस दिन को मकर संक्रान्ति के नाम से जाना जाता है। महाभारत काल में भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिये मकर संक्रान्ति का ही चयन किया था। मकर संक्रान्ति के दिन ही गंगाजी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होती हुई सागर में जाकर मिली थीं।

मकर सक्रांति पर पतंग क्यों उड़ाते है?

मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाकर इस त्योहार को मनाने की प्रथा काफी लोकप्रिय है। पतंग उड़ाने का रिवाज मकर संक्रांति से जुड़ा हुआ है। मकर संक्रांति के दिन, लोग अक्सर अपने घरों की छतों से पतंग उड़ाकर इस त्योहार को मनाते हैं। इस दिन उनके शरीर को धूप से लाभ मिलता है।

ऐसा कहा जाता है कि सर्दियों में मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय के समय होने वाली खांसी, जुकाम और कई अन्य संक्रमणों से हमारा शरीर प्रभावित होता है। मानव शरीर के लिए एक औषधि के रूप में अपने अवरोही कार्य के समय सूर्य से निकलने वाली सूर्य की किरणें। इसीलिए लगातार पतंग उड़ाने वाले शरीर को धूप से शरीर मिलता है और इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।

एक मान्यता के अनुसार, त्रेतायुग में, भगवान राम ने अपने भाइयों और श्री हनुमान के साथ मकर संक्रांति के दिन एक पतंग उड़ाई थी, इसलिए तब से यह परंपरा दुनिया भर में प्रचलित है। पतंगबाजी प्राचीन भारतीय साहित्य और धार्मिक ग्रंथों में भी पाई जाती है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह त्योहार तब मनाया जाता है जब पौष के महीने में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह माना जाता है कि इस दिन भगवान पृथ्वी पर अवतार लेते हैं और आत्मा मोक्ष प्राप्त करती है।

>> Conclusion <<

तो इस तरह से आप Makar Sankranti 2024 जान गए होंगे। मध्य प्रदेश वासियों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उनके साथ शेयर करें। अगर आपको Makar Sankranti 2024 के सम्बन्ध में कोई चीज़ समझ में नहीं आरी हो या आप कुछ पूछना चाहते हों तो निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं हम आपकी मदद करने की पूरी कोसिस करेंगे।

अगर आपको Makar Sankranti 2024 के बारे में यह Article पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी Share करें। अगर आपको कोई समस्या आ रही है तो आप हमें नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते हैं। Nagar Computers Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए Nagar Computers को follow करे FacebookTwitter पर और Join Our Telegram Channel और YouTube Channel को ।

Max Dkd
Max Dkdhttps://nagarcomputers.co.in
Hi, I am Mukesh Kumar Nagar. I am making money online successfully from 2021. I have tried almost all the make money ideas and work from home jobs exist on internet. I know what works and what doesn't! What I write on my blog is my practical experience. You can find all the important legal information on this site.

Related Articles

Latest Articles