EUparjan Rabi Slot Booking 2024-25 MP

मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग कैसे करें?

EUparjan Rabi Slot Booking 2024-25 MP : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए MP Euparjan portal तैयार किया गया है। MP Euparjan portal की मदद से किसान खरीफ-रबी फसलों को समर्थन मूल्य पर आसानी से बेच सकते हैं। और किसान सम्बंधित सभी मध्य प्रदेश की सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

रबी विपणन वर्ष 2024-25 में राज्य में समर्थन मूल्य पर 25 मार्च से गेहूँ, चना, सरसों, मसूर उपार्जन शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के किसान जिन्होंने MP Euparjan portal पर पंजीयन कराया है, वे गेहूं की बिक्री के लिए ऑनलाइन EUparjan Rabi Slot Booking करवा सकते हैं। किसान अपनी पसंद की तिथि का चयन करके अपनी गेहूं की फसल को आवंटित EUparjan Rabi Slot Booking के अनुसार निकटतम खरीद केंद्र पर बेच सकता है।

यह भी पढ़े :-

समर्थन मूल्य पर गेहूँ, चना, सरसों, मसूर बेचने के लिए EUparjan Rabi Slot Booking कैसे करें, राज्य में बिक्री के लिए कौन से नए नियम तय किए गए हैं। आइए जानते हैं MP E Uparjan 2024-25 से जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में।

रबी उपार्जन वर्ष 2024-25 हेतु स्लॉट बुकिंग (MP Rabi Uparjan Online Slot Booking)

समर्थन मूल्य पर गेहूँ, चना, सरसों, मसूर बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा। 23 मार्च से सभी किसानों के लिए slot booking process शुरू हो गई है। वहीं, गेहूँ, चना, सरसों, मसूर की खरीद 25 मार्च से शुरू होगी। प्रत्येक केंद्र पर दैनिक तौल क्षमता निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार पर्याप्त संख्या में तौलकांटे लगाए गए हैं। ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल की मदद से प्रदेश के किसान मोबाइल/एमपीऑनलाइन/कॉमन सर्विस सेंटर/ग्राम पंचायत/लोक सेवा केंद्र/इंटरनेट कैफे/निर्धारित गेहूँ, चना, सरसों, मसूर खरीद के माध्यम से EUparjan Rabi Slot Booking कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश गेहूँ, चना, सरसों, मसूर के लिए E Uparjan Portal पर स्लॉट बुकिंग कैसे करें?

  • स्लॉट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको MP E Uparjan Portal पर जाना होगा।
  • आप इस लिंक पर क्लिक करके सीधे एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर जा सकते हैं।
  • एमपी ई उपार्जन पोर्टल के होम पेज पर किसान स्लॉट बुकिंग विकल्प पर क्लिक करें।
MP EUparjan 2024-25 slit booking home
MP EUparjan 2024-25 slit booking home
  • “गेहूँ की स्लॉट बुकिंग करें” या “चना-सरसों-मसूर की स्लॉट बुकिंग करें” पर क्लिक करे|
  • जिला चयन कर किसान कोड प्रविष्ट करे| और Captcha Code प्रविष्ट कर Send OTP पर क्लिक करे|
Slot booking on E Uparjan Portal for Madhya Pradesh Wheat, Gram, Mustard, Masoor
Slot booking on E Uparjan Portal for Madhya Pradesh Wheat, Gram, Mustard, Masoor.
  • अब आपको किसान का नाम और अधिकतम उपज दिखाई देंगा|
किसान स्लॉट बुकिंग
किसान स्लॉट बुकिंग
  • किसान विक्रय दिनांक और उपार्जन संस्था का चयन करे|
किसान स्लॉट बुकिंग
Kisan Slot Booking
  • अब अपनी बेचने वाली उपज की मात्र प्रविष्ट करे और सबमिट करे|
किसान स्लॉट बुकिंग
किसान स्लॉट बुकिंग
  • सफलतापूर्वक स्लॉट बुक होने पर नीचे दिखाए अनुसार पॉपअप दिखाई देगा जिसमे रिफरेन्स नंबर दिखाई देंगे| रिफरेन्स नंबर को सुरक्षित कर ले|
किसान स्लॉट बुकिंग
एमपी रबी उपार्जन स्लॉट बुकिंग की जानकारी
  • Slot Booking Status चेक करने के लिए “किसान स्लॉट बुकिंग की जानकारी और पावती प्राप्त करे” पर क्लिक करे|
  • अब रिफरेन्स नंबर या किसान कोड प्रविष्ट कर “सर्च करे” पर क्लिक करे|
किसान स्लॉट बुकिंग
रबी उपार्जन स्लॉट बुकिंग की जानकारी
  • अब आपके सामने स्लॉट बोकिंग की जानकारी दिखाई देगी आप इसे प्रिंट भी निकाल सकते हैं|
किसान स्लॉट बुकिंग
एमपी रबी उपार्जन स्लॉट बुकिंग की जानकारी
  • यदि आपने गलत स्लॉट बुक कर ली हैं तो आप “स्लॉट डिलीट करे” पर क्लिक करके स्लॉट डिलीट करके नई स्लॉट बुक कर सकते हैं|

नोट :- किसान केवल एक बार ही स्लॉट डिलीट कर नई स्लॉट बुक कर सकता हैं|

MP रबी उपार्जन स्लॉट बुकिंग की जानकारी

वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के नियमों में बदलाव किया गया है। किसान SMS पर तिथि के अनुसार फसल खरीद केंद्र पर बेचता था, लेकिन अब SMS की यह अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। नए नियम के अनुसार एमपी ई उपार्जन पोर्टल से किसान अपनी सुविधानुसार तिथि एवं स्लॉट का चयन कर गेहूं की फसल को अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र पर बेच सकता है।

रबी फसल के लिए स्लॉट बुकिंग के संबंध में नियम और दिशानिर्देश (MP Uparjan Gehu Online Slot Booking 2024-25)

  • ऑनलाइन स्लॉट बुक (MP Gehu Online Slot Booking) करते समय अपना मोबाईल साथ में रखे।
  • किसान वांछित तिथि का चयन कर बिक्री के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक या दोपहर 2 से शाम 6 बजे के बीच का समय चुन सकते हैं।
  • गेंहू फसल बिक्री का कार्य सोमवार से शुक्रवार तक किया जावेगा। इसकी अवधि के लिए स्लॉट बुकिंग होगी।
  • स्लॉट बुक होने के बाद उसकी वैधता 3 खरीदी कार्य दिवस तक होगी।
  • किसानों के पास पसंदीदा दिनांक के साथ ही अपनी पंसद का उपार्जन केन्द्र का चयन भी कर पाएंगे।
  • उपार्जन केन्द्र की तौल क्षमता पूर्ण होने पर अगले खाली क्षमता दिवस के लिए स्लॉट बुक करना होगा।
  • स्लॉट बुक होने पर किसान को उपार्जन केन्द्र का नाम, विक्रय योग्य मात्रा और विक्रय की तारीख सम्बंधित जानकारी SMS के माध्यम से दी जाएगी।
  • किसान सुविधा के लिए इस जानकारी का प्रिंट भी निकालवा सकते हैं।
  • किसान को बिक्री हेतु गेंहू की पूरी फसल का स्लॉट बुक एक ही समय में करना होगा।
  • एक बार स्लॉट बुक हो जाने के बाद खरीद केंद्र के हस्तांतरण की सुविधा नहीं दी जाती है, इसलिए बिक्री के लिए अपने खरीद केंद्र का चयन सोच-समझकर करें।

>> Conclusion <<

इस Article में आपको EUparjan Rabi Slot Booking के बारे में जानकारी दी गई? यह जानकारी हमारे सभी मध्य प्रदेश वासियों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उनके साथ शेयर करें। EUparjan Rabi Slot Booking से संबंधित सभी जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। आप चाहे तो गूगल पर Nagar Computers सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !

आपको EUparjan Rabi Slot Booking के बारे में यह Article पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी Share करें। यदि इस विषय से संबंधित आपको कोई समस्या आ रही है तो आप हमें नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते हैं। Nagar Computers Team आपकी जरूर Help करेगी ।

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए Nagar Computers को follow करे FacebookTwitter पर और Join Our Telegram Channel और YouTube Channel को ।

Max Dkd
Max Dkdhttps://nagarcomputers.co.in
Hi, I am Mukesh Kumar Nagar. I am making money online successfully from 2021. I have tried almost all the make money ideas and work from home jobs exist on internet. I know what works and what doesn't! What I write on my blog is my practical experience. You can find all the important legal information on this site.

Related Articles

Latest Articles