लाडली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश | Ladli Laxmi Yojana Application Form

लाडली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश ऑनलाइन | एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना ऑनलाइन आवेदन | MP Ladli Laxmi Scheme Application Form | Ladli Laxmi Yojana in Hindi

लाडली लक्ष्मी योजना

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना राज्य सरकार द्वारा लड़कियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए 1 अप्रैल 2007 को शुरू की गई है। बालिकाओं के जन्म, लिंगानुपात में सुधार, शैक्षिक स्थिति में सुधार और लड़कियों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार और उनके अच्छे भविष्य की नींव रखने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश में 01.04.2007 से Ladli Lakshmi Yojana लागू की गई है।

इस योजना के तहत, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की लड़कियों को 1,18,000 रुपये की वित्तीय सहायता (Financial assistance of Rs 1,18,000 to the girls of the state by the Madhya Pradesh government) प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत लड़कियों की शैक्षिक और आर्थिक स्थिति में सुधार पर जोर दिया जा रहा है। प्रिय दोस्तों, आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस Ladli Laxmi Yojana 2021 से संबंधित सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता दस्तावेज आदि प्रदान करने जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान जी ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, इस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन में गरीब और बेटियों पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। मध्य प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 78 हजार से अधिक ई-प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। और मुख्यमंत्री ने कहा है कि अब राज्य में कोई भी सरकारी कार्यक्रम बेटियों की पूजा के साथ शुरू किया जाएगा।

MP Ladli Laxmi Yojana 2021

इस योजना का लाभ उठाने के लिए, पहले आपको इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। आप इस योजना के तहत ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। ऑफ़लाइन आवेदन के लिए, आप आंगनवाड़ी में, लोक सेवा केंद्र जैसे महिला बाल विकास अधिकारी आदि से संपर्क कर सकते हैं। Ladli Laxmi Yojana Online आवेदन करने के लिए, आप Ladli Laxmi Yojna 2021 की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस योजना का लाभ राज्य की केवल गरीब परिवार की उन  लड़कियों को प्रदान किया जायेगा जिनका जन्म 1 अप्रैल 2008 के बाद हुआ है ।इस MP Ladli Laxmi Yojana 2021 के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली कुल धनराशि  1 18000 रूपये लाभार्थी बालिकाओ को किश्तों में प्रदान की जाएगी ।

Ladli Laxmi Yojana Madhya Pradesh 2021 Highlights

योजना का नाममध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना
इनके द्वारा शुरू की गयीराज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की बालिकाएं
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
उद्देश्यलड़कियों के जीवन स्तर में सुधार करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
Ladli Laxmi Yojna Starting Date1 अप्रैल 2007
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://www.ladlilaxmi.mp.gov.in/

लाड़ली लक्ष्मी योजना में दी जाने वाली धनराशि की किश्ते

एक बार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, दस्तावेजों को आंगनवाड़ी द्वारा सत्यापित किया जाता है। एक बार सत्यापित होने के बाद, किश्तों को आवेदकों के खाते में समय-समय पर जमा किया जाता है।

हमने इसके बारे में पूरी जानकारी नीचे दी है। आप इसे विस्तार से पढ़िए।

  • पहली किस्त – इस योजना के तहत, पहले 5 वर्षों के लिए, MP Ladli Lakshmi Scheme कोष में 6 – 6 हजार रुपये जमा किए जाएंगे और कुल 30,000 रुपये जमा किए जाएंगे।
  • दूसरी – इसके बाद, बेटी के कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर, बैंक खाते में परिवार को 2000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • तीसरी – कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर बालिका को वित्तीय सहायता के रूप में सरकार द्वारा 4000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
  • चौथी – जब लड़की 11 वीं कक्षा में प्रवेश लेती है, तो उसे 6000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
  • पांचवी – फिर, कक्षा 12 में लड़की के प्रवेश पर, 6000 रुपये ई भुगतान के माध्यम से दिए जाएंगे।
  • छटवी – और जब बालिका 21 वर्ष की आयु पूरी करती है, तो उसे 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

लाडली लक्ष्मी योजना 2021 का मुख्य उद्देश्य

जैसा कि आप जानते हैं, ऐसे कई परिवार हैं जो अपनी बेटियों को वित्तीय कमजोरी के कारन उच्च शिक्षा देने में असमर्थ हैं और अपनी बेटियों की शादियों के लिए पैसे नहीं जुटा पाते हैं। कई लोग लड़कों और लड़कियों के बीच भेदभाव भी करते हैं। इन सभी समस्याओं को देखते हुए, राज्य सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना 2021 शुरू की है। इस योजना के तहत बेटी की शिक्षा और शादी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना व मध्य प्रदेश के नागरिको की नकारात्मक सोच को बदलना और बालिकाओ के भविष्य को उज्जवल बनाना। इस पैसे का उपयोग लड़की अपनी उच्च शिक्षा या शादी के लिए कर सकती है। मध्य प्रदेश राज्य में महिलाओं और पुरुषों के लिंग अनुपात को कम करना और राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।

MP Ladli Laxmi Scheme 2021 के महत्वपूर्ण लाभ

  • इस योजना का लाभ मप्र के गरीब वर्गों की लड़कियों को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत, लड़की का विवाह 18 वर्ष की आयु तक नहीं किया जाना चाहिए 21 वर्ष की आयु के बाद, 1 लाख रुपये (एक लाख रुपये) राज्य सरकार द्वारा बेटी के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिए जाएंगे।
  • मप्र सरकार इस Ladli Lakshmi Yojna के माध्यम से राज्य में शिक्षा के स्तर में सुधार करना चाहती है। कक्षा के अनुसार, इस योजना के तहत किस्तों में धन दिया जाता है। एक बार जब लड़की स्कूल छोड़ देती है, तो उसे इस योजना के तहत लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
  • अगर 2 बेटियां एक परिवार में दूसरे बच्चे के रूप में पैदा होती हैं, तो वह MP लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • अगर किसी परिवार ने बेटी को गोद लिया है, तो वे भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए, जन्म के पहले वर्ष में लड़की और बच्चे को नामांकित करना अनिवार्य है।
  • MP Ladli Laxmi Scheme 2021 के तहत, लड़की अपनी शादी या उच्च शिक्षा के लिए 1 लाख रुपये के अंतिम भुगतान का उपयोग कर सकती है। इस धन का उपयोग दहेज के रूप में नहीं किया जा सकता है।

लाडली लक्ष्मी योजना मध्यप्रदेश 2021 की पात्रता

  • आवेदक के माता-पिता आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी होने चाहिए।
  • आवेदिका 18 वर्ष तक अविवाहित होनी चाहिए।
  • यदि आपके परिवार ने एक अनाथ लड़की को गोद लिया है, तब भी आप उसे पहली लड़की के रूप में देखकर योजना का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन आपके पास उस लड़की को गोद लेने के सबूत होने चाहिए।

Madhya Pradesh Ladli Laxmi Yojana 2021 के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • बालिका जन्म प्रमाण पत्र
  • माता पिता का पहचान पत्र
  • बैंक अकॉउंट पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना 2021 में आवेदन कैसे करे?

राज्य के इच्छुक लाभार्थी, जो इस Ladli Laxmi Yojana Online Apply करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करे।

  • सबसे पहले, आवेदक को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगी।
ladli laxmi yojana
  • होम पेज पर, आपको “आवेदन पत्र” का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने फ्रंट पेज खुलेगा।
mp ladli laxmi yojana
  • इस पृष्ठ पर आपको “जनसामान्य” का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आवेदन फॉर्म खुलेगा।
Ladli Laxmi Yojana Minimum Eligibility
  • इस फॉर्म में आपको सावधानीपूर्वक पूछी गई सभी जानकारी को भरना है।
  • उसके बाद आपको जानकारी को “सुरक्षित करे” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, MP Ladli Laxmi Yojana Online Form आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर खुलेगा।
  • आपको इस Ladli Laxmi Form में सारी जानकारी भरनी है। जैसे कि लड़की की निजी जानकारी।
Ladli Laxmi Yojana
  • परिवार की जानकारी
Ladli Laxmi Yojana 2
  • टीकाकरण की स्थिति तथा पत्राचार की जानकारी
Ladli Laxmi Yojana 3
  • चौथी दस्तावेजों को अपलोड करना ।
Ladli Laxmi Yojana 4
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको आखिर में एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। इस पंजीकरण संख्या की सहायता से आप आसानी से आवेदन पत्र की स्थिति देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना में ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया / विधि – आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ या परियोजना कार्यालय में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से सीधे आवेदन कर सकता है। (सभी दस्तावेजों को मामले की मंजूरी के लिए परियोजना कार्यालय से परीक्षण करना होगा) उसके बाद मामले को मंजूरी या अस्वीकार किया जा सकता है।

  • आंगनवाड़ी सेंटर से आपको मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना का आवेदन फॉर्म देना होगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरना होगा उसमें सभी दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • अब आपको यह फॉर्म उसी आंगनवाड़ी केंद्र में जमा करना होगा।
  • आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले आवश्यक दस्तावेज ( documents required for ladli laxmi scheme Form ) –
    • जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति।
    • मूलनिवासी प्रमाण पत्र की छायाप्रति।
    • प्रकरण में पात्रता की शर्ते के अनुसार बालिका के माता अथवा पिता द्वारा परिवार नियोजन अपनाए जाने संबंधी प्रमाण पत्र।
    • माता-पिता के साथ बालिका का वर्तमान का फोटो।

मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण-पत्र कैसे देखे ?

  • Ladli Laxmi Yojana Certificate देखने के लिए सबसे पहले, आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, होम पेज आपके सामने खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आपको नीचे “प्रमाण पत्र” विकल्प दिखाई देगा।
ladli laxmi yojna certificate search
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद, आपको अगले पृष्ठ पर ले जाएगा।
  • इस पेज पर आपको बालिका का Ladli Laxmi Yojna Registration Number भरना है।
  • इसके बाद “खोजे” बटन पर क्लिक करें।
  • पंजीयन कोड दर्ज करने के बाद, प्रमाण पत्र खुल जाएगा, जिसे एक छवि के रूप में भी डाउनलोड और सहेजा जा सकता है।

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी सूची ऑनलाइन कैसे देखें?

Ladli Laxmi Yojana Name List 2021

  • सबसे पहले, Ladli Laxmi Form Online करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद, होम पेज आपके सामने खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आपको “बालिका विवरण” का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद, अगला पेज आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर खुलेगा।
ladli laxmi yojna certificate search by name
  • इस पृष्ठ पर, आप देख सकते हैं कि यहाँ प्रमाण पत्र के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना सूची ( Ladli Laxmi Yojana List ) में कोई नाम है या नहीं।
  • लड़की का नाम सूची में अलग-अलग तरीकों से खोजा जा सकता है जैसे:

1. बालिका के नाम से ( ladli laxmi yojna search by name )
2.बालिका के माता के नाम से
3.बालिका के पिता के नाम से
4.बालिका के पंजीयन क्रमांक से
5.बालिका के जन्म दिनांक से

  • इसके बाद, आपको खोजे बटन पर क्लिक करना होगा, फिर पूरी सूची आपके सामने दिखाई देगी।

लाडली लक्ष्मी योजना में बालिका विवरण देखने की प्रक्रिया ( ladli laxmi yojana me balika ka name search )

ladli lakshmi yojana
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको जिला और खोज के प्रकार का चयन करना है।
  • उसके बाद आपको खोजें बटन पर क्लिक करना है।
  • बालिका का विवरण आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।

लाडली लक्ष्मी योजना छात्रवृत्ति पंजीयन करने की प्रक्रिया

Ladli Laxmi Yojana Online Registration निम्न step फॉलो करें –

mp ladli laxmi yojana
  • आपकी बालिका के रजिस्ट्रेशन नंबर भर के खोजे पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, आपको शेष जानकारी भरनी होगी और “जानकारी सुरक्षित करें” लिंक पर क्लिक करना होगा।

Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojna Portal पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • Ladli Laxmi Yojna Login हेतु सबसे पहले, आपको Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojna की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर, आपको Ladli Laxmi Login लिंक पर क्लिक करना होगा।
Ladli Lakshmi Yojana
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद, आपको साइन इन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह, आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

Helpline Number

  • Tel : Commissioner: 0755-2550910
  • Fax: 0755-2550912
  • E-mail: ladlihelp@gmail.com

ladli laxmi certificate | ladli laxmi form pdf | ladli laxmi yojna certificate | ladli laxmi yojna hindi | ladli laxmi yojna status | ladli yojana scheme in hindi

Max Dkd
Max Dkdhttps://nagarcomputers.co.in
Hi, I am Mukesh Kumar Nagar. I am making money online successfully from 2021. I have tried almost all the make money ideas and work from home jobs exist on internet. I know what works and what doesn't! What I write on my blog is my practical experience. You can find all the important legal information on this site.

Related Articles

Latest Articles