MP Ladli Behna Yojana 2023 : 5 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू

लाडली बहना योजना के तहत मिलेंगे हर महीने 1000 रुपए

MP Ladli Behna Yojana 2023 Form : राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरू करने की घोषणा की है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यानी 12 हजार रुपये हर साल राज्य सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। यह योजना 5 मार्च 2023 से शुरू होगी।

राज्य की महिलाओं के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई यह सबसे बड़ी योजना है, जो राज्य के लगभग हर घर तक पहुंचेगी। राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 5 मार्च से की जाएगी और बहनों का पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल पर किया जाएगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको MP Ladli Behna Yojana 2023 Form से संबंधित सभी जानकारी देने जा रहे हैं, इसलिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

Read Also :-

हम आपको बता दें कि 14 फरवरी को प्रदेश में बीजेपी महिला मोर्चा की बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें तय किया गया है कि एमपी लाडली बहना योजना 2023 के ऑनलाइन फॉर्म, 5 मार्च से भरना शुरू हो जायेंगे। इसके बाद सरकार राज्य की प्रत्येक पात्र महिला को एक वर्ष में 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। योजना के तहत सभी वर्ग के परिवारों की गरीब एवं महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह की राशि प्रदान की जाएगी।

MP Ladli Behna Yojana 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”आज नर्मदा जयंती के अवसर पर नर्मदा जी के पावन तट पर मैं कहना चाहता हूं कि अब तक लाड़ली लक्ष्मी योजना थी, अब लाडली बहना योजना बनेगी। हमारी गरीब बहनें, निम्न-मध्यम वर्ग की बहनें, चाहे उनकी जाति या पंथ कुछ भी हो, वे बहनें हैं। सामान्य वर्ग हो, पिछड़ा वर्ग हो, अनुसूचित जाति हो, आदिवासी हो, बहनों में क्या अंतर। ऐसी बहनों को अब हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे। हर साल 12 हजार रुपए दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पात्र परिवार के खाते में हर माह एक हजार रुपये जमा कराये जायेंगे ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। पांच साल में इस योजना पर करीब 60 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की बहनों को शिवराज सरकार लाडली बहना योजना के माध्यम से ₹1000 प्रति माह देगी। यह राशि उन पात्र बहनों को दी जाएगी जो सरकार की शर्तों को पूरा करती हैं।

अर्थात राज्य की पात्र महिलाओ को सरकार की ओर से हर साल 12 हजार रुपये दिए जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने वाली बहनों को कई दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जो नीचे दिए गए लेख में दिए गए हैं, तभी आप एमपी लाडली बहना योजना 2023 फॉर्म भर सकते हैं।

Highlights of MP Ladli Behna Yojana 2023 Form

योजना का नामMP Ladli Behna Yojana 2023
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
कहां शुरू कीमध्यप्रदेश में
कब शुरू की28 जनवरी 2023, शनिवार
किसके लिए शुरू कीमहिलाओं के लिए
योजना का लाभ1,000 रुपये प्रति माह यानी 12,000 रुपये प्रति वर्ष
लाभमहिलाओ को आर्थिक सहायता
आवेदन की प्रक्रियाMP Ladli Behna Yojana 2023 Form की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी

MP Ladli Bahna Yojana 2023 में मिलने वाले लाभ

घोषणा के साथ ही मप्र के सीएम ने कहा है कि इस योजना से 5 साल में मध्य प्रदेश सरकार पर 60 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सीएम की घोषणा से साफ है कि हर साल सरकार को लाडली बहना योजना पर 12 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे इस तरह इस राशि पर प्रतिमाह 1000 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं। इस आंकड़े से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 1 करोड़ बहनों के खाते में हर महीने ₹1000 डाले जाएंगे। इस तरह प्रति माह 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय होगा। पूरे साल में इसकी रकम ₹12000 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

  • महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए अर्थात उसके पास मध्यप्रदेश का निवास प्रमाण पत्र आवश्यक हैं|
  • इस लाडली बहना योजना का लाभ राज्य की सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को मिलेगा।
  • निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, किसान एवं गरीब महिलाओ को इस योजना में शामिल किया जायेगा|
  • महिलाएं चाहे जिस धर्म अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की हो, इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।
  • जिन महिलाओ के परिवार आयकर दाता की श्रेणी में आते हैं तो उन्हें इस योजना के अंतर्गत शामिल नहीं किया जायेगा|
  • इस योजना के माध्यम से चयनित होने वाली महिलाओं और लड़कियों को प्रति माह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • लाडली बहना योजना की मदद से राज्य की सभी सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं की स्तिथि में उधार होगा।
  • इस योजना का लाभ सभी महिलाओं को मिले इसके लिए किसी भी वर्ग या जाति की महिला इस योजना में आवेदन कर सकती है और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • एमपी लाडली बहना योजना के लाभ में ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश बहनें शामिल होंगी।
  • आप सभी महिलाएं योजना के माध्यम से 1000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
  • आंगनबाड़ी, रसोइया, आशा बहु, स्वयं सहायता समूह के सम्बन्ध रखने वाली मध्य प्रदेश की महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • लाड़ली बहना योजना 2023 के तहत विधवा पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी इस योजना में शामिल कर अतिरिक्त लाभ दिया जायेगा। यानी उन्हें पूर्व में 600 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं, साथ ही लाडली बहना योजना 2023 में शामिल होने पर 400 रुपए और दिए जाएंगे। इस तरह उन्हें 1000 रुपए प्रतिमाह भी मिलेंगे।

Ladli Bahna Yojana 2023 Form के लिए पात्रता मानदंड

  • आवेदक महिला मुख्य रूप से मध्य प्रदेश राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • विवाहित महिला हो, जिनमे विधवा, तलाकसुधा एवं परित्यक्त महिला भी सम्मिलित होंगी|
  • आवेदक महिला स्कूल या कॉलेज की छात्रा नहीं होनी चाहिए।
  • लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के घर का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी आदि में नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक कैलेंडर वर्ष में, 01 जनवरी की स्तिथि में 23 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी हो तथा 60 वर्ष की आयु के कम हो |
  • उपरोक्त सभी योग्यताओं को पूरा करने के बाद आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

MP Ladli Bahna Yojana 2023 फॉर्म के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • बैंक खाता पासबुक

नोट :- समग्र आईडी में Aadhaar eKYC होना अनिवार्य हैं|

एमपी लाडली बहना योजना 2023 के लिए आवेदन कब तक होगा?

लाडली बहना योजना के तहत केवल पात्र बहनों को उनके खाते में प्रति व्यक्ति ₹1000 प्रति माह मिलेंगे। लेकिन इसके लिए बहन इनकम टैक्स नहीं भरती है साथ ही इस योजना में दो महीने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद अप्रैल-मई से खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में बहनों को उपहार देने के लिए लाडली बहना योजना की घोषणा की थी। इसके तहत एक करोड़ बहनों को हर महीने ₹1000 की आर्थिक मदद दी जाएगी।

लाड़ली बहना योजना के जरिए शिवराज सरकार घर-घर दस्तक देगी। इस योजना के जरिए 2 महीने तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद योजना को ऑनलाइन अपलोड कर क्रियान्वित किया जाएगा। लाड़ली बहना योजना सरकार की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से एक करोड़ बहनों को आर्थिक मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी स्पष्ट कर दिया है कि योजना का लाभ मध्यप्रदेश में रहने वाली 65 प्रतिशत बहनों को मिलेगा।

MP Ladli Bahna Yojana 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

लाड़ली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए बहनों को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। इस योजना के तहत आवेदन पत्र भरने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मध्य प्रदेश के हर गांव में कैंप लगाए जाएंगे। इन शिविरों में अधिकारियों द्वारा लाड़ली बहना योजना के पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरे जायेंगे। बहनों को आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज अपने साथ शिविर में ले जाने होंगे। इस योजना के तहत आवेदन पत्र भरने के बाद आपको अधिकारियों द्वारा आवेदन की रसीद दी जाएगी। जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना है। आपका आवेदन पत्र सत्यापित होने के बाद जून 2023 से आपके खाते में हर महीने 1000 रुपये की राशि आने लगेगी। इस तरह आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

MP Ladli Behna Yojana 2023 More Information

FAQ

लाडली बहना योजना क्या है?

इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की सभी बहनों को ₹1000 प्रति माह यानी ₹12000 हर साल सीधे उनके बैंक खाते में जमा किए जाएंगे। ताकि सभी महिलाएं अपने बच्चों की उचित देखभाल कर सकें और उन्हें अच्छी सब्जियां, फल और शिक्षा से संबंधित सामग्री आसानी से दे सकें।

लाड़ली बहना योजना का लाभ कौन उठा सकता है ?

आयकर देने वाले परिवारों की बहनों को छोड़कर राज्य की सभी बहनों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

लाड़ली बहना योजना में कितना पैसा मिलेगा?

लाड़ली बहना योजना के तहत राज्य की सभी बहनों को ₹1000 प्रति माह मिलेंगे और साल में 12 हजार सीधे बैंक खाते में आएंगे।

लाड़ली बहना योजना का पैसा कब मिलेगा?

मध्य प्रदेश की सभी बहनों को जून माह से लाडली बहना योजना का पैसा मिलना शुरू हो जाएगा।

MP Ladli Bahna Yojana 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

आधार कार्ड
समग्र आईडी
बैंक खाता पासबुक

>> Conclusion <<

इस पोस्ट में MP Ladli Behna Yojana 2023 के बारे में समस्त जानकारी बताई गई। यह जानकारी हमारे सभी मध्य प्रदेश वासियोंके लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उनके साथ शेयर करें। MP Ladli Behna Yojana से संबंधित सभी जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। आप चाहे तो गूगल पर Nagar Computers सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !

अगर आपको MP Ladli Behna Yojana के बारे में यह Article पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी Share करें। अगर आपको कोई समस्या आ रही है तो आप हमें नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते हैं। Nagar Computers Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए Nagar Computers को follow करे FacebookTwitter पर और Join Our Telegram Channel और YouTube Channel को ।

Max Dkd
Max Dkdhttps://nagarcomputers.co.in
Hi, I am Mukesh Kumar Nagar. I am making money online successfully from 2021. I have tried almost all the make money ideas and work from home jobs exist on internet. I know what works and what doesn't! What I write on my blog is my practical experience. You can find all the important legal information on this site.

Related Articles

Latest Articles