Only 2 logins at a time are permitted | MP Online Login Solution | एमपी ऑनलाइन लॉगिन समाधान

MP Online Login Solution – दोस्तों अगर आप मध्य प्रदेश में MP Online Kiosk संचालित करते हैं तो आपको कभी-कभी MP Online Login में Only 2 logins at a time are permitted की समस्या आती होगी| आज हम इस समस्या के कुछ हल आपको बताने जा जा रहे हैं| Only 2 logins at a time are permitted की समस्या से बचने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े|

इस समस्या के समाधान से पहले हम या बताने चाहते हैं की MP Online क्या हैं? MPOnline Limited मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण ई-गवर्नेंस पहल और अवधारणा है, जिसका उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाओं को आम नागरिक तक सीधे पहुंचाना है। एमपीऑनलाइन मध्य प्रदेश सरकार और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम है। MPOnline मध्य प्रदेश सरकार का आधिकारिक पोर्टल है, जिसके माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाओं को विकसित किया जा रहा है और नागरिकों को ऑनलाइन प्रदान किया जा रहा है। इसका गठन जुलाई 2006 में किया गया था, तब से अब तक यह मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।

Access and Services of MP Online

MPOnline मध्यप्रदेश के सभी 51 जिलों की 350 से अधिक तहसीलों में 28000 से अधिक कियोस्क/सीएससी के माध्यम से अपनी सेवाएं नागरिकों को ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा हैं। MPOnline विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित सेवाएं जैसे मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल(MPBSE), विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के लिए प्रवेश प्रक्रिया, धार्मिक संस्थाओं के लिए दान, मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय पार्कों में भ्रमण हेतु ऑनलाइन टिकट बुकिंग, बिल भुगतान सुविधा, विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती हेतु आवेदन एवं ऑनलाइन परीक्षा प्रक्रिया सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों मैं प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग जैसी सेवाएँ प्रदान कर रहा हैं।

इन सभी का भुगतान करने के लिए MPOnline Kiosk को पोर्टल में Login करना पड़ता हैं लेकिन बहुत सी बार MPOnline Portal में Login करते समय ” Only 2 logins at a time are permitted ” की Error सामने आती हैं| ऐसे में सर्विसेज का भुगतान करने में समस्या होती हैं| बार-बार प्रयत्न करने पर भी यह समस्या हल नहीं होती हैं| इस समस्या का समाधान करने के लिए हम कुछ समाधान बताने जा रहे हैं| इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े|

MP Online में कार्य करते समय ध्यान रखने योग्य बाते :-

सबसे पहले ” Only 2 logins at a time are permitted ” की समस्या आती क्यों हैं? यह जानते हैं, दोस्तों आप MP Online Portal में Login करते हैं और अपना कार्य पूरा करके भुगतान करते हैं और फिर कार्य समाप्त होते ही भूलवश या जानबूझ कर अपने ब्राउज़र को Logout किये बिना डायरेक्ट बंद (Close) कर देते हैं और यदि उसी समय फिर आपको MP Online Portal में Login करना हो तो आपके सामने यही समस्या आयेगी|

इसलिए आपको यह समझना होगा कि आपको कभी भी आप MP Online Portal की सभी Tab Logout किये बिना डायरेक्ट बंद ना करे अन्यथा आपके सामने ” Only 2 logins at a time are permitted ” की error आयेगी|

दूसरी बात यह है कि Only 2 logins at a time are permitted मतलब ” एक बार में केवल 2 लॉगिन की अनुमति है। ” अर्थात एक समय में एक एमपी ऑनलाइन आईडी पासवर्ड से केवल एक ही बार लॉग इन किया जा सकता है| यदि अपने किसी अन्य ब्राउज़र या उसी ब्राउज़र में same ID Password से Login किया तो आपको ” Only 2 logins at a time are permitted ” error का सामना करना पड़ेगा|

अतः इस बात का ध्यान रखे कि एक बार MP Online Portal में Login कर लिया हैं तो सभी टैब से Logout करने पर ही दोबारा login करे|

Only 2 logins at a time are permitted Error का समाधानकैसे करें ?

दोस्तों! यदि आप एक कीओस्क संचालक है तो कभी-कभी MPOnline Login करते समय आपके सामने भी ” Only 2 logins at a time are permitted ” मेसेज दिखाई देता हैं और पोर्टल Login नहीं हो पता हैं|

Only 2 logins at a time are permitted

जिसके कारण सेवाओ का भुगतान समय पर नहीं हो पता हैं| और हमारे MPOnline Kiosk भाई बार-बार प्रयत्न करते-करते परेशान हो जाते हैं|

लेकिन दोस्तों आपको परेशान होने की जरुरत नहीं हैं| आप हमारे द्वारा बताये गए तरीके से अपनी ” Only 2 logins at a time are permitted ” की समस्या का समाधान कर सकते हैं|

सबसे पहले आप किसी भी Search Engine में MP Online Logout सर्च करे| और जो भी पहली लिंक हो उस पर क्लिक करे|

फिर यहाँ क्लिक करे| और नीचे दिखाए अनुसार Address Bar में Lock पर क्लिक करे| फिर Cookies पर क्लिक करे|

अब आपके सामने एक Pop Up ओपन होगा | उसमे दिखाई गई सभी लिंक को Remove कर दे और Done पर क्लिक करें|

और अब आप MP Online की टेब बंद कर दे और 10 मिनिट तक किसी भी प्रकार से Login करने का प्रयास ना करे| और लगभग 10 मिनट पश्चात आप MP Online Portal में Login करे|

इस पोस्ट में MP Online Login Solution की जानकारी दी गई हैं, जो मध्य प्रदेश Kiosk संचालको के लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उनके साथ शेयर करें। Only 2 logins at a time are permitted से संबंधित सभी जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। आप चाहे तो गूगल पर Nagar Computers सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !

अगर आपको Only 2 logins at a time are permitted Error Solution के बारे में यह Article पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी Share करें। अगर आपको MP Online Login Error Solution से संबंधित कोई समस्या आ रही है तो आप हमें नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते हैं। Nagar Computers Team आपकी जरूर Help करेगी ।

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए Nagar Computers को follow करे Facebook, Twitter पर और Subscribe to Nagar Computers Sandhara by Email और YouTube Channel को ।

Max Dkd
Max Dkdhttps://nagarcomputers.co.in
Hi, I am Mukesh Kumar Nagar. I am making money online successfully from 2021. I have tried almost all the make money ideas and work from home jobs exist on internet. I know what works and what doesn't! What I write on my blog is my practical experience. You can find all the important legal information on this site.

Related Articles

Latest Articles