पीएम किसान योजना ऑनलाइन किसान पंजीकरण आवेदन करें

PM Kisan Yojana ऑनलाइन किसान पंजीकरण के लिए आवेदन कैसे करें?

पीएम किसान योजना पंजीकरण – किसानों के लिए मोदी सरकार की सबसे लाभकारी kisan kalyan yojana में से एक प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) है। इस योजना के तहत, सरकार किसानों के बैंक खातों में हर साल 6000 रुपये स्थानांतरित करती है। भारत में अब तक नौ करोड़ से अधिक किसानों को इस योजना के तहत पंजीकृत किया गया है। पीएम-किसान ने 1 दिसंबर 2018 को अनौपचारिक रूप से शुरू किया, लेकिन औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से लॉन्च किया।

यदि आप अभी pm kisan samman nidhi yojana online आवेदन करते हैं और आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है तो दिसम्बर के पहले सप्ताह में 2000 रुपये आपके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिए जाएंगे। तो, बिना किसी और देरी के, पीएम-किसान के लिए हर साल 6000 रुपये प्राप्त करने के लिए आवेदन करें।

यह भी पढ़े :-

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि एक किसान को वित्तीय मदद तभी मिलेगी जब उसकी राज्य सरकार राजस्व रिकॉर्ड, आधार संख्या और बैंक खाता संख्या का सत्यापन करेगी। इसलिए आवेदन करते समय सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी सही है।

किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन

योजना का नाम Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme
योजना का उद्देश्यभारत के समस्त किसानों को लाभ पहुँचना
योजना में सम्मिलित होना के लिए मुख्य आवश्यकताकिसान के पास भूमि, आधार कार्ड व बैंक खाता होना अनिवार्य
लाभार्थी भारत के समस्त किसान
PM Kisan Portalhttps://pmkisan.gov.in/
योजना का प्रकार pm kisan samman nidhi portal online

किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कैसे करें (pm kisan samman nidhi online apply)

यदि आप केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही pm kisan yojana apply करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन pm kisan apply कर सकते हैं, इसके लिये आपको अपने नजदीकी csc सेंटर में जाना होगा ,जहां से आप pm kisan application ऑनलाइन कर सकते  हैं।

PM kisan apply online लिये आवश्यक दस्तावेज क्या हैं ?

  1. खसरा खतौनी की नकल / किसान क्रेडिट कार्ड(Kisaan Credit Card)
  2. बैंक पासबुक (Bank Passbook)
  3. आधार कार्ड (Aadhar card)

Kisan Samman Nidhi Yojana आवेदन फॉर्म में बैंक नम्बर कैसे सुधारें ?

आवेदन करते समय अगर गलत खाता नंबर दर्ज किया है तो जन सेवा केंद्र(csc) से सुधर करवा सकते हैं।

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को स्थानीय पटवारी/ राजस्व अधिकारी या pm modi kisan yojana के लिए नामित नोडल अधिकारी से संपर्क करना होगा. इस योजना के लिए कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) पर निर्धारित शुल्क का भुगतान कर किसान अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

​क्या  पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना जरुरी है?

वर्तमान में kisan nidhi yojna का लाभ पाने के लिये आधार कार्ड बैंक से लिंक होना जरुरी  है

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत सालाना 6000 रुपये का लाभ लेना चाहते हैं तो आधार वेरीफिकेशन के लिए तैयार हो जाइए। जम्मू-कश्मीर,  असम और मेघालय के किसानों को पीएम-किसान स्कीम का फायदा लेने के लिए 31 मार्च 2021 तक हर हाल में आधार लिंक करवाना होगा वरना पैसा मिलना बंद हो जाएगा। शेष राज्यों में एक दिसंबर 2019 से ही आधार को अनिवार्य कर दिया गया है

मैं अपने किसान पंजीकरण की स्थिति कैसे प्राप्त कर सकता हूं? How can I get my PM kisan samman nidhi yojna farmer registration status? ​PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status Check Online

pradhan mantri kisan samman yojana की लाभार्थी सूची में नाम कैसे चेक करे (How to Check PM Kisan Beneficiary Listचेक पीएम किसान

pm kisan samman nidhi application status जानने के लिए आपको निम्न स्टेप फॉलो करना होगी –

  • आपको यहाँ pmkisan.gov.in क्लिक करना है।
  • और उसके बाद आप Pradhan Mantri Kisan scheme की वेबसाइट  पर पहुंच जायेंगे।
  • menu option में farmer corner को क्लिक करे है।
  • उसमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना बेनिफिशियरी लिस्ट का आप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करते ही एक पेज खुल जायेगा।
  • सबसे पहले जिस राज्य से आप है, उस राज्य को सेलेक्ट करें,
  • उसके बाद जिला फिर सब-डिस्ट्रिक्ट यानि तहसील , फिर ब्लाक और गाँव का चयन करें.
  • इसके बाद गेट रिपोर्ट में क्लिक करें।
  • अब उसी पेज पर नीचे एम-किसान सूची 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी,
  • जिसमें लाभार्थी अपना नाम देख सकते है साथ ही अपनी गांव के सभी किसानों का नाम भी चेक कर सकते है।
  • पहले अपना आधार नम्बर डालना है फिर Get Data पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने आपका pm kisan status खुल जायेगा
  • यहाँ आप pm kisan samman nidhi status check कर पाएंगे की आपको पीएम किसान योजना की क़िस्त मिली है या नहीं उसकी पूरी जानकारी। 
  • किसान इन्टरनेट के द्वारा कहीं से भी अपना नाम pm kisan nidhi yojana list में देख सकते है।

pm kisan samman nidhi scheme हेतु PM Kisan mobile application भी लांच किया गया हैं

सरकार ने स्वपंजीकरण के लिए मोबाइल ऐप भी बनाया है, जिसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है।

क्या होगा pm kisan yojana ऐप का फायदा?

  • खुद को रजिस्टर करें (pm kisan samman nidhi apply)
  • पंजीकरण और भुगतान के बारे में पता करें। (pm kisan payment status)
  • लाभार्थियों की सूची में अपना नाम खोजें। (pm kisan beneficiary status)
  • आधार के अनुसार सही नाम।
  • जानिए pm samman nidhi yojana के बारे में।
  • Pradhanmantri samman nidhi yojana हेल्पलाइन नंबर डायल करें।

किसान सम्मान निधि योजना हेल्पलाइन नम्बर क्या है ?

PM Kisan Samman Yojana से जुडी किसी भी समस्या के लिये आप नीचे दिये गये फोन नम्बर और ईमेल के माध्यम से अपनी pm kisan online form से सम्बंधित शिकायत का निवारण कर सकते हैं। 

PM-KISAN Help Desk (किसान सम्मान निधि योजना हेल्पलाइन नंबर)
Phone: 011-23381092
Phone: 91-11-23382401
Email: pmkisan-ict[at]gov[dot]in

किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें | किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन चेक करें | pmkisan.gov.in new list 2022

>> Conclusion <<

इस पोस्ट में पीएम किसान योजना की जानकारी दी गई हैं, जो नागरिकों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उनके साथ शेयर करें। पीएम किसान योजना ऑनलाइन किसान पंजीकरण से संबंधित सभी जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। आप चाहे तो गूगल पर Nagar Computers सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !

अगर आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojana Apply Online Farmer Registration के बारे में यह Article पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी Share करें। अगर आपको इस पोस्ट  से संबंधित कोई समस्या आ रही है तो आप हमें नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते हैं। Nagar Computers Team आपकी जरूर Help करेगी|

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए Nagar Computers को follow करे Facebook, Twitter पर और Subscribe to Nagar Computers Sandhara by Email और YouTube Channel को|

Max Dkd
Max Dkdhttps://nagarcomputers.co.in
Hi, I am Mukesh Kumar Nagar. I am making money online successfully from 2021. I have tried almost all the make money ideas and work from home jobs exist on internet. I know what works and what doesn't! What I write on my blog is my practical experience. You can find all the important legal information on this site.

Related Articles

Latest Articles