Student eKYC on Shiksha Portal

Shiksha Portal eKYC कैसे करे?

Student eKYC on Shiksha Portal – मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 से 12 में पढ़ने वाले बालक एवं बालिकाओं के लिए आधार ई-केवाईसी(Student eKYC on Shiksha Portal) अनिवार्य है तथा योजनान्तर्गत समस्त छात्रवृत्तियों का भुगतान विद्यार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खाते में किया जायेगा।

समग्र शिक्षा पोर्टल पर कक्षा 9 से 12 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के आधार पर ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कक्षा 9 से 12 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का आधार ई-केवाईसी संबंधित विद्यार्थी द्वारा किया जाएगा जो Aadhaar OTP या Biometric द्वारा किया जा सकता है।

यह भी पढ़े :-

समग्र शिक्षा पोर्टल छात्रवृत्ति के लिए Student eKYC कैसे करें?

Students Aadhaar e-KYC करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा :-

  • सबसे पहले आपको समग्र शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://shikshaportal.mp.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा।
Shiksha Portal
Shiksha Portal
  • वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज के दाएं कोने पर आधार e-KYC का बटन दिखेगा।
  • अब आपको आधार eKYC के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • एक नया पेज खुलेगा। जिस पर आपको Students Aadhaar eKYC Process पूरा करना होगा।
  • Aadhaar eKYC Process करने के लिए मोबाइल नंबर दर्ज करे।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद captcha code दर्ज करें
  • Get OTP बटन पर क्लिक करें।
  • अब अपने मोबाइल पर एक OTP आएगा, OTP दर्ज करके Submit OTP पर क्लिक करे।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपसे छात्र का विवरण पूछा जाएगा
  • और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और “विद्यार्थी की जानकारी देखे” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप “विद्यार्थी की जानकारी देखें” बटन पर क्लिक करेंगे,
  • समग्र आईडी से आपकी स्क्रीन पर विद्यार्थी की जानकारी दिखाई देगी
  • और जानकारी के ठीक नीचे “आधार e-KYC करे” का बटन दिखाई देगा।
Aadhaar E-KYC
Aadhaar E-KYC
  • जैसे ही आप “आधार E-Kyc करे” के बटन पर क्लिक करेंगे,
  • आधार वेरिफिकेशन का पेज खुल जाएगा जिस पर आपको आधार वेरिफिकेशन करना है।
  • अब आपको चेक बॉक्स पर क्लिक करके संबंधित छात्र का आधार नंबर दर्ज करना होगा और OTP द्वारा eKYC करे या eKYC through Bio- Metric बटन पर क्लिक करना होगा। यहां आधार eKYC करने के लिए दो माध्यम दिए गए हैं, आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी एक विकल्प चुन सकते हैं।
  • यदि आप OTP द्वारा eKYC करने के बटन का चयन करते हैं, तो आपके आधार पंजीकृत मोबाइल पर OTP प्राप्त होगा जिसे दर्ज करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको आधार E-Kyc successfully submitted सबमिट होने का मैसेज मिलेगा।
  • अब अगर आप eKYC through Bio- Metric बटन का चयन करते हैं तो आपको छात्र की उंगलियों को Bio-metric मशीन पर रखना होगा। और आधार eKYC कराना होगा।

>> Conclusion <<

इस पोस्ट में Student eKYC on Shiksha Portal के बारे में समस्त जानकारी बताई गई। यह जानकारी हमारे सभी मध्य प्रदेश वासियोंके लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उनके साथ शेयर करें। Student eKYC on Shiksha Portal से संबंधित सभी जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। आप चाहे तो गूगल पर Nagar Computers सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !

अगर आपको Student eKYC on Shiksha Portal के बारे में यह Article पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी Share करें। अगर आपको कोई समस्या आ रही है तो आप हमें नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते हैं। Nagar Computers Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए Nagar Computers को follow करे FacebookTwitter पर और Join Our Telegram Channel और YouTube Channel को ।

Max Dkd
Max Dkdhttps://nagarcomputers.co.in
Hi, I am Mukesh Kumar Nagar. I am making money online successfully from 2021. I have tried almost all the make money ideas and work from home jobs exist on internet. I know what works and what doesn't! What I write on my blog is my practical experience. You can find all the important legal information on this site.

Related Articles

Latest Articles